बीएसएएफ का चौथा साउथ एशिया एग्री फोरम 22-23 जनवरी को यंगून में होगा
01-Dec-2025 02:55 PM
मुम्बई। एक अग्रणी संस्था-भारत सबकांटीनेंट एग्री फाउंडेशन (बीएसएएफ) द्वारा म्यांमार की राजधानी-यंगून (पुराना नाम रंगून) के पार्क रॉयल होटल में अगले साल 22-23 जनवरी को साउथ एशिया एग्री फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन किया जाएगा।
संस्था द्वारा 22-23 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाने वाला यह दो दिवसीय कार्यक्रम लगातार चौथा आयोजन होगा। पहला कार्यक्रम नेपाल में, दूसरा थाईलैंड में तथा तीसरा कार्यक्रम श्रीलंका में आयोजित हुआ था जिससे दक्षिण एशिया के तमाम देशों के उद्यमी- व्यापारी लाभान्वित हुए थे।
यंगून में इसका आयोजन म्यांमार सहित अन्य देशों के लिए काफी लाभदायक साबित होने वाला है। इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न देशों के आयातक, निर्यातक, व्यापारी, निर्माता एवं नीति निर्माता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे थे जिससे इस आयोजन को शानदार सफलता हासिल हुई थी।
दुनिया के जो देश इन आयोजकों में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लेते रहे हैं उनमें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, अमरीका, अर्जेन्टीना, ब्राजील, म्यांमार, नेपाल, बांग्ला देश, सिंगापुर, चीन, रूस, श्रीलंका, भारत तथा यूरोपीय संघ एवं अफ्रीका के कई देश शामिल हैं।
इस बार यह साउथ एशिया एग्री फोरम 2026 म्यांमार में आयोजित होने जा रहा है जो भारत को दलहनों एवं मक्का का एक अग्रणी आपूर्तिकर्ता देश हैं। दूसरी ओर म्यांमार भारत से भी अनेक महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों का भारी मात्रा में आयात करता है। इसमें मसाले, गेहूं, चीनी, रूई, वस्त्र, कृषि रसायन एवं गेहूं उत्पाद आदि सम्मिलित हैं।
जनवरी 2026 से म्यांमार में तुवर, उड़द एवं मूंग जैसे दलहनों की फसलें परिपक्वता के चरण में पहुंचने लगेगी और तब वहां दलहनों की पैदावार एवं क्वालिटी का सही आंकड़ा संकलित करने का मौका मिल सकता है। इससे भविष्य की रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी। यह आयोजन उद्योग- व्यापार क्षेत्र से सम्बद्ध सभी पक्षों के लिए उपयोगी एवं लाभदायक साबित होता रहा है।
22-23 जनवरी 2026 को आयोजित चौथे वाले साउथ एशिया एग्री फोरम के दो दिवसीय कार्यक्रम में बीएसएएफ के माननीय चेयरमैन सुधारकर तोमर (यूएई), प्रबंध निदेशक विवेक अग्रवाल (भारत), पीएसपीआईएल श्रीलंका के डायरेक्टर डॉ० महमूद अब्दुल कादिर, अरब एंड इंडिया स्पाइसेज के एमडी हरीश तहलिवानी (यूएई),
पीबीआइए (भारत) के अध्यक्ष प्रदीप जिंदल के अलावा बांग्ला देश, नेपाल, कनाडा, म्यांमार तथा भारत के अनेक दिग्गज एवं प्रतिष्ठित उद्यमी-व्यापारी तथा आई ग्रेन इंडिया के डायरेक्टर राहुल चौहान भी शामिल होंगे। सनद रहे कि उपरोक्त सभी महानुभाव बीएसएएफ समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य हैं और कार्यक्रम के आयोजन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस आयोजन में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
