बढे भावो पर लिवाली सुस्त पड़ने से मसूर की कीमतों में नरमी

16-Mar-2024 10:39 AM

मुम्बई। उत्पादक मंडियों में नयी मसूर की आवक का दबाव बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। बढ़ते आयात व घरेलू उपलब्धता बढ़ने से मसूर में दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली शांत रही जिससे मसूर की कीमतों पर दबाव देखा गया। बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस सप्ताह मुंबई मसूर में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी  के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 5875 रुपए हजीरा 5950 रुपए व कंटेनर 6050/6100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली सुस्त बनी रहने से कोलकाता मसूर में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 6000/6050 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। 
दिल्ली 
बढ़े भावो पर लिवाली सुस्त पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली मसूर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बाढ़ देखी गयी और इस घट बढ़  के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6250 रुपए ,बूंदी 6750 रुपए उत्तरप्रदेश 6850 रुपए व देसी बड़ी 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। 
मध्य प्रदेश 
उत्पादक मंडियों में मसूर की उपलब्धता बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी। 
और  भाव सप्ताहंत में अशोकनगर 5500/5600 रुपए गंजबासोदा 5300/6000 रुपए सागर 5500/5700 रुपए दमोह 5500/6100 रुपए इंदौर 5900/5950 रुपए व कटनी 6225/50 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7150/7200 रुपए मोटी 6200/25 रुपए कानपुर 6100 रुपए व ललितपुर मोटी 5450/5500 रुपए छोटी 6000/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट  के असर  व मांग कमजोर पड़ने  से चालू साप्ताह के दौरान बिहार मसूर की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6200 रुपए खुशरूपुर 6100 रुपए व मोकामा 6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर तुवर भी इस साप्ताह 50 रुपए घटकर  सप्ताहांत में 6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर  व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़  के साथ भाव सप्ताहांत में 7200/7400 रुपए प्रति क्विंटल रही गयी।