बढे भावो पर चना में लिवाली शांत

28-May-2024 06:52 PM

नई दिल्ली । बढ़े भावो पर मांग सुस्त पड़ने से चना की कीमतों में आज हल्की घट बढ़ देखी गयी। चना दाल में उठाव कमजोर पड़ने से चना में दाल मिलर्स की पुछ परख शांत रही।

दिल्ली चना की में आज 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ व्यापार हुआ। लेकिन शाम के सत्र में लिवाली एक दम शांत रही और भाव मध्य प्रदेश लाइन 7275/7300 रुपए व राजस्थान लाइन 7325/7400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश की मंडियों में चना की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव कटनी 7250/7300 रुपए व इंदौर 7250 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।

मांग सुस्त पड़ने से जयपुर चना की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव 7300/7325 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से महाराष्ट्र बिल्टी चना की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और भाव अकोला 6975/7000 रुपए व नागपुर 7025/7050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

रायपुर चना भी 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 7000/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। फ़िलहाल चना में कुछ मुनाफावसूली देखी जा सकती जिससे कीमतों में कुछ गिरावट आ सकती है। लेकिन थोड़े करेक्शन के बाजार में फिर तेजी देखी जा सकती है।