बड़ी इलायची मजबूत

11-Mar-2024 07:33 PM

नई दिल्ली । आज बड़ी इलायची की कीमतों में तेजी रही। उत्पादक केन्द्रों पर कमजोर स्टॉक रह जाने के कारण बड़ी इलायची की सप्लाई प्रभावित हो रही है जबकि लोकल में लिवाली में सुधार दर्ज किया गया है।

जिस कारण से आज दिल्ली बाजार में बड़ी इलायची झुन्डीवाली का भाव 1300 रुपए से तेजी के साथ 1370 रुपए एवं मीडियम मालों के भाव 1350 रुपए से मजबूती के साथ 1400 रुपए पर बोला गया है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि नई फसल आने में अभी लगभग 5 माह का समय शेष है। जबकि हाजिर में स्टॉक सीमित हाथों में रह गया है। जिस कारण से बड़ी इलायची की कीमतों में मंदे की संभावना नहीं है।

अभी बाजार और बढ़ने की संभावना है। जानकार सूत्रों का मानना है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए संभावना व्यक्त की जा रही है कि बड़ी इलायची की कीमतें वर्ष 2014 का इतिहास दोहरा सकती है उस वर्ष दिल्ली बाजार में बड़ी इलायची के भाव 2100/2200 रुपए बन गए थे।