अधिक तापमान से फ़िलहाल रबी फसलों को ख़तरा नहीं: कृषि मंत्रालय

22-Jan-2025 09:59 AM

अधिक तापमान से फ़िलहाल रबी फसलों को ख़तरा नहीं: कृषि मंत्रालय
★ सकल रबी फसलों की बिजाई 640 लाख हेक्टेयर पहुंची, जो गत वर्ष 637.5 लाख हेक्टेयर थी।
★ गेहूं का एरिया 1.3% उछलकर 320 (गत वर्ष 315.63) लाख हेक्टेयर, दलहन का 141.7 (गत वर्ष 139.3) लाख हेक्टेयर, मोटे अनाज का 54.49 (गत वर्ष 54.63) लाख हेक्टेयर पहुंचा।
★ लगभग सभी फसलों की बिजाई अंतिम पढ़ाव में।
★ तिलहनों की बिजाई जो गत वर्ष 101.8 लाख हेक्टेयर थी घटाकर 97.62 लाख हेक्टेयर पर आई।
★ चना की बिजाई मामूली बढ़कर 98.28 लाख हेक्टेयर, मसूर की 17.43 लाख हेक्टेयर, मक्का की 22.9, ज्वार की 23.95 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ CROP SOWING PATTERN से साफ़ ज़ाहिर है कि किसानों ने उन फसलों की बिजाई अधिक की जिनकी कीमतें ज्यादा मिलीं उदाहरण के तौर पर गेहूं व मक्का।