अधिक बिजाई से जीरा मंदा

18-Dec-2023 07:31 PM

नई दिल्ली । प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात एवं राजस्थान में अधिक बिजाई के कारण हाजिर बाजारों में जीरा व्यापार प्रभावित हो रहा है। निर्यातक मांग का भी अभाव बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात अभी तक जीरा की बिजाई 5.30 लाख हेक्टेयर पर हो चुकी है जोकि गत वर्ष 2.61 लाख हेक्टेयर पर की गई थी।

राजस्थान में बिजाई 6.68 लाख हेक्टेयर पर की गई है जबकि कुल बिजाई 5.79 लाख हेक्टेयर पर हुई थी। वायदा के मंदे समाचार मिलने के कारण हाजिर बाजारों में आज जीरा का भाव 400/500 रुपए प्रति क्विंटल मंदे के साथ बोला गया।

वायदा में दिसम्बर का भाव 1525 रुपए एवं जनवरी का 2395 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है। बाजार सूत्रों का कहना है कि अधिक बिजाई के कारण जीरा कीमतों में हाल-फिलहाल तेजी की संभावना नहीं है।