अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
31-Dec-2024 08:42 AM
अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
★ अमरीका से 1 दिसंबर वाले सप्ताह के दौरान 6.12 लाख टन गेहूं निर्यात किया गया।
★ मेक्सिको ने सबसे अधिक 1.32, थाईलैंड ने 1.62 व जापान ने 1.2 लाख टन ख़रीदा, 2025-26 सीजन का 12 हजार टन गेहूं निर्यात हुआ।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
घरेलू गेहूं बाजार
★ 30 दिसंबर को दिल्ली गेहूं अच्छी बढ़त के साथ 3130/3140 रुपए प्रति क्विंटल पर हुआ बंद।
★ जैसे कि आई ग्रेन इंडिया ने अपनी पिछली कई रिपोर्ट में कहा था कि गेहूं बाजार OMSS के बाद भी तेज रहेंगे वैसा ही हुआ।
★ मांग का समर्थन मिलने व सस्ता गेहूं मिलने से OMSS में गेहूं बिक्री 95% से अधिक।
~~~~~~~~~~~~~~~
बिजाई रिपोर्ट
★ अनुमान के अनुरूप गेहूं बिजाई ने पकड़ी रफ़्तार, साल के अंत तक बिजाई 320 लाख हेक्टेयर पहुंची, गत सीजन से करीब 7 लाख हेक्टेयर अधिक।
★ सभी राज्यों में बिजाई रफतार/क्षेत्रफल अच्छा।
★ सभी रबी फसलों की बिजाई 90% पूरी हो चुकी है, सरसों बिजाई पूरी, गेहू की अंतिम पढ़ाव में, अन्य फसलों की बिजाई भी समाप्ति की ओर।
★ जिस अनुपात में बिजाई हुई उससे स्पष्ट है कि किसान जिन फसलों के दाम अधिक होते हैं उन्हीं को देतें है प्राथमिकता।
