अंतर्राष्ट्रीय चीनी की कीमतों पर दबाव, 2024-25 सीजन में 40 लाख टन का अधिशेष अनुमान
26-Dec-2024 12:50 PM
अंतर्राष्ट्रीय चीनी की कीमतों पर दबाव, 2024-25 सीजन में 40 लाख टन का अधिशेष अनुमान
★ 2024-25 सीजन में चीनी का उत्पादन 1.5% बढ़ने का अनुमान है, जबकि मांग 1.2% बढ़कर 1796.3 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद।
★ ब्राजील की फसल में सूखा और आग के कारण कुछ अनिश्चितताएं बनी हुई हैं, जो 2025-26 सीजन में कीमतों पर प्रभाव डाल सकती हैं। उत्पादन 390 लाख टन पहुंचने की उम्मीद।
★ भारत में चीनी उत्पादन 280 लाख टन रहने का अनुमान है, पिछले सीजन के 319 लाख टन से कम।
★ थाईलैंड में पिछले वर्ष से उत्पादन 18% अधिक होने की उम्मीद।
★ इंडिया द्वारा 2025 में चीनी निर्यात की अनुमति देने पर कीमतों में और गिरावट आ सकती है, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ेगा।
★ देखना होगा कि भारत सरकार चीनी निर्यात की अनुमति देती हैं या नहीं, अगर निर्यात खोला गया तो अंतर्राष्ट्रीय कीमतों पर बड़ सकता है दवाब।
★ परन्तु भारत में निर्यात खोले जाने से कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है, साथ ही इस वर्ष उत्पादन कमज़ोर होने से भी मिल सकता सपोर्ट।
