अमरीका से मक्का का निर्यात बढ़ा
13-Mar-2026 08:38 AM
अमरीका से मक्का का निर्यात बढ़ा
★ USDA के अनुसार अमरीका से 5 मार्च वाले सप्ताह में 15.3 लाख टन पुरानी मक्का और 500 टन नई मक्का के निर्यात सौदे हुए।
★ यह निर्यात गत वर्ष की समानअवधि से 58% अधिक। जापान ने सबसे अधिक 6.7 लाख टन, मेक्सिको 3.67 लाख टन, साउथ कोरिया ने 2.1 लाख टन मक्का खरीद की।
★ सेन्सस रिपोर्ट के अनुसार जनवरी माह में अमरीका से 56 लाख टन मक्का का निर्यात हुआ, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
★ डिस्टिलरी कम्पनियों ने पिछले 4 वर्षों में सबसे अधिक जनवरी में 10 लाख टन की खरीद की, जिससे एथनोल की शिपमेंट भी रिकॉर्ड 212 मिलियन बैरल पहुंची।
