Home News

अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े के लिए 16 लाख टन चीनी का फ्री सेल कोटा नियत

13-Oct-2026 01:44 PM

अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े के लिए 16 लाख टन चीनी का फ्री सेल कोटा नियत

नई दिल्ली। केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीनस्थ- चीनी एवं वनस्पति तेल निदेशालय द्वारा चालू माह (अक्टूबर) के दूसरे पखवाड़े के लिए 16 लाख टन चीनी की घरेलू बिक्री का विशाल कोटा निर्धारित किया गया है जो प्रथम पखवाड़े के लिए घोषित 14 लाख टन के कोटे से 2 लाख टन ज्यादा है। इस तरह पूरे अक्टूबर 2026 के लिए कुल 30 लाख टन चीनी का रिकॉर्ड फ्री सेल कोटा नियत किया गया है। दूसरे पखवाड़े के लिए घोषित 16 लाख टन चीनी के कोटे की बिक्री 13 से 31 अक्टूबर तक की जानी है। 

निदेशालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े के लिए विभिन्न उत्पादक राज्यों की मिलों को चीनी का फ्री सेल कोटा आवंटित किया गया है। इसके अंतर्गत आंध्र प्रदेश में 3560 टन, बिहार में 33,685 टन, छत्तीसगढ़ में 612 टन, गुजरात में 44092 टन,

हरियाणा में 22,786 टन, कर्नाटक में 2,32,351 टन, मध्य प्रदेश में 17,584 टन, 4,76,201 टन, उड़ीसा में 1977 टन, पंजाब में 29,894 टन, राजस्थान में 658 टन, तमिलनाडु में 68,067 टन, तेलंगाना में 2724 टन, उत्तर प्रदेश में 4,50,809 टन तथा उत्तराखंड में 15001 टन चीनी का फ्री सेल कोटा निर्धारित किया गया है। जिन इकाइयों द्वारा गन्ना की क्रशिंग आरंभ की गई है उससे भी निश्चित नियम के अनुरूप चीनी बेचने की अनुमति दी जाएगी। 

त्यौहारी सीजन की जोरदार मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अक्टूबर के दूसरे हाफ के लिए 16 लाख टन चीन का भारी-भरकम कोटा निर्धारित किया है। पूरे अक्टूबर का कुल कोटा 30 लाख टन हो गया जो अब तक किसी एक माह का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे कीमतों पर कुछ दबाव पड़ सकता है।