अजवायन - में तेजी

20-May-2024 07:14 PM

नई दिल्ली । आज अजवायन के भाव मजबूती के साथ बोले गए। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष देश में अजवायन का उत्पादन कम होने के कारण पूर्व में ही धारणा तेजी की बन गई थी वर्तमान में उत्पादक केन्द्रों पर आवक भी काफी कम रह गई है

जबकि हाजिर में मांग सुधरी है। जिस कारण से आज उत्पादक केन्द्रों की मंडियों सहित दिल्ली बाजार में भी अजवायन के भाव 8/10 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए है। बाजार में धारणा मंदे की नहीं है।

आगामी दिनों में धारणा मजबूती की है। चालू सीजन के दौरान शरद कालीन एवं ग्रीष्मकालीन दोनों ही सीजन के दौरान अजवायन का उत्पादन घटा है।