अगले महीने तक अल नीनो की तस्वीर स्पष्ट होने की संभावना
23-Apr-2026 07:22 PM
ओसाका। जापान के एक मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि प्रशांत महासागर में जिस तरह की हलचल हो रही है उससे अल नीनो के निर्माण का संकेत मिल रहा है लेकिन इसकी असली तस्वीर अगले महीने यानी मई 2026 में ही स्पष्ट हो सकेगी।
विषुवतीय प्रशांत महासगार की समुद्री सतह के गर्म होने पर अल नीनो का निर्माण होता है। वातावरण का दबाव इस सतह पर पड़ने लगा है मगर अभी यह पूरी परिपक्व अवस्था में नहीं पहुंचा है।
ऑस्ट्रेलिया में डार्विन के निकट हलचल बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। यदि मई में अल नीनो निर्मित होता है तब भी इसकी तीव्रता गतिशीलता एवं सघनता पर ध्यान रखना आवश्यक होगा।
भारतीय उप महाद्वीप तथा दक्षिण-पूर्व एशिया में यह किस रूप में और कब तक पहुंचेगा- यह देखना भी जरुरी होगा क्योंकि इस पर ही दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश काफी हद तक निर्भर रहेगी। मानसून की वर्षा जून से आरंभ हो जाती है।
