अब तक करीब 18 हजार टन गेहूं की सरकारी खरीद

01-Apr-2026 05:48 PM

नई दिल्ली। यद्यपि गेहूं की सरकारी खरीद का नया मार्केटिंग सीजन आज यानी 1 अप्रैल 2026 से औपचारिक तौर पर आरंभ हुआ है मगर कुछ राज्यों में खरीफ की प्रक्रिया मार्च में ही शुरू हो गई थी।

सरकारी एजेंसियों द्वारा केन्द्रीय पूल के लिए अभी तक 17,883 टन गेहूं की खरीद की गई है जबकि आगे खरीद की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। 

केन्द्रीय खाद्य मंत्रालय ने चालू वर्ष के दौरान 303.36 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है।  थोक मंडियों में इस महत्वपूर्ण खाद्यान्न का भाव घटकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे आ गया है। इससे सरकारी क्रम केन्द्रों पर गेहूं की आवक बढ़ने के आसार हैं।

अभी एक मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र जैसे राज्यों के कुछ भागों में गेहूं की खरीद हो रही थी जबकि अब इन प्रांतों के शेष क्षेत्रों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा एवं बिहार जैसे राज्यों में भी जोरदार खरीद आरंभ हो जाएगी।

31 मार्च तक राजस्थान में 17,818 टन गेहूं खरीदा गया जो गत वर्ष के 38,379 टन के आधे से भी कम है। उत्तर प्रदेश में 85 टन गेहूं खरीदा गया। अन्य राज्यों में नगण्य खरीद हुई है।