आयात कम होने से बादामगिरी तेज
13-Mar-2024 07:13 PM
नई दिल्ली (भारती एग्री एप्प)। आज बादामगिरी की कीमतों में तेजी रही। उल्लेखनीय है कि आयातकों द्वारा फरवरी माह के दौरान बादाम का आयात कम मात्रा में किए जाने के कारण व्यापारिक मनोवृत्ति कम तेजी की बन गई है।
जिस कारण से आज बादामगिरी अमेरिकन के भाव 10/15 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2024 में बादाम के आयात सौदे 1200 कंटेनर के किये गए थे।
जबकि फरवरी 2024 में आयात सौदे 850 कंटेनर के किये जाने के समाचार है। वर्ष 2023 में फरवरी के दौरान बादाम के आयात सौदे 1094 कंटेनर के हुए थे।
आयात घटने के कारण बादामगिरी की कीमतों में मंदे की संभावना नहीं है। वर्तमान में दिल्ली बाजार में अमेरिकन बादामगिरी का भाव 640/660 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है।
