2024 में लालमिर्च किसानों को मिले कम भाव

02-Jan-2025 10:08 AM

2024 में लालमिर्च किसानों को मिले कम भाव
★ 2023 में खम्मम लालमिर्च 22000 रुपए बिकी थी जो 2024 में औसतन 14000 रुपए बिकी।
★ खराब मौसम के कारण 2024 में लालमिर्च उत्पादकता पर भी पड़ा असर।
★ उत्पादन लागत अधिक होने व पर्याप्त भाव न मिलने से किसानों की दिलचस्पी लालमिर्च में हो रही है कम।
★ खम्मम जिले में लालमिर्च बिजाई एरिया 2024 में 95 हजार एकड़ रहा जो 2023 में 1.5 लाख एकड़ था।
★ 2025 में अगर कीमतों में इजाफा नहीं हुआ तो आगामी सीजन में आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में घट सकती है लालमिर्च की बिजाई।
~~~~~~~~~~~~
★ कर्नाटक में दिसंबर महीने की शुरुआत में मौसम ठंडा था परन्तु दूसरे सप्ताह के बाद बारिश से लालमिर्च की आवक में 15-20 दिन की होगी देरी। कर्नाटक के कोल्ड स्टोरेज में 40 लाख बोरी पुराना स्टॉक उपलब्ध।
★ बेल्लारी क्षेत्र में फसल स्थिति अच्छी।