यूक्रेन सूरजमुखी तेल निर्यात घटा, भारत बना सबसे बड़ा खरीदार

19-Mar-2026 11:26 AM

यूक्रेन सूरजमुखी तेल निर्यात घटा, भारत बना सबसे बड़ा खरीदार
★ 2024-25 विपणन वर्ष में यूक्रेन का सूरजमुखी तेल निर्यात घटकर 47.3 लाख टन रह गया, जो पिछले सीजन से 24% कम है और पिछले तीन वर्षों का सबसे निचला स्तर है।
★ निर्यात में गिरावट के बावजूद भारत यूक्रेन का सबसे बड़ा खरीदार बना रहा।
★ भारत ने 44% बढ़ोतरी के साथ 7.67 लाख टन तेल आयात किया। वहीं, स्पेन का आयात 11% बढ़कर 6.56 लाख टन और इटली का आयात 28% बढ़कर 5.04 लाख टन रहा।
★ वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत की मजबूत मांग ने यूक्रेन के निर्यात को सहारा दिया।