विशाल स्टॉक से कनाडाई काबुली चना की कीमतों पर दबाव
19-Mar-2026 03:35 PM
सस्काटून। कनाडा में 2025-26 के सीजन में काबुली चना का शानदार उत्पादन हुआ जबकि इसका पिछला बकाया स्टॉक भी मौजूद है। हालांकि निर्यात प्रदर्शन बेहतर चल रहा है लेकिन फिर भी आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति बेहद सुगम बनी हुई है। इससे कीमतों पर कुछ हद तक दबाव देखा जा रहा है।
2026-27 के सीजन में कनाडा में काबुली चना का उत्पादन घटने की संभावना है लेकिन फिर भी किसान अपने स्टॉक की बिक्री में जल्दबाजी दिखा रहे है। 2025-26 के मार्केटिंग सीजन के अंत में कनाडा में करीब 2.75 लाख टन काबुली चना का विशाल बकाया स्टॉक बचने की संभावना है जबकि 2026-27 के सीजन में वहां 3.40 लाख टन के उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे काबुली चना की कुल उपलब्धता उछलकर 6 लाख टन से ऊपर पहुंच सकती है। इस बार अनेक किसानो को अपना स्टॉक बेचने का पूरा पहुंच सकती है। इस बार अनेक किसानो को अपना स्टॉक बेचने का पूरा मौका नहीं मिल मिल पाएगा। कनाडा में नंबर 2 श्रेणी के काबुली चना का एफओबी फार्म मूल्य फ़िलहाल 26 सेंट प्रति पौंड बताया जा रहा है।
