विशाल स्टॉक के दबाव से कनाडा में काबुली चना का भाव स्थिर

27-Mar-2026 11:04 AM

सस्काटून। पश्चिमी कनाडा की मंडियों में पिछले कई सप्ताहों से काबुली चना का भाव एक निश्चित सीमा में स्थिर बना हुआ है। चालू सप्ताह के दौरान स्टैंडर्ड क्वालिटी के माल का एफओबी फार्म मूल्य 26 सेंट प्रति पौंड दर्ज किया गया जबकि उच्च गुणवत्ता एवं बड़े दावे वाले काबुली चना का भाव इससे कुछ ऊपर चल रहा है।

वैसे इसमें मांग कमजोर देखी जा रही है और होर्मुज स्ट्रेट से आवागमन बाधित होने के कारण निर्यात पर भी असर पड़ रहा है। 

2025-26 के सीजन में कनाडा में काबुली चना का शानदार उत्पादन हुआ और इसलिए बेहतर निर्यात प्रदर्शन के बावजूद वहां इसका विशाल स्टॉक अभी मौजूद है जो बाजार पर दबाव डाल रहा है।

कनाडा से अमरीका, संयुक्त अरब अमीरात एवं पाकिस्तान जैसे देशों को काबुली चना का ज्यादा निर्यात होता है। अमरीका में इस बार उत्पादन बढ़ने से आयात की जरूरत घट गई है

जबकि खाड़ी युद्ध के कारण  पाकिस्तान एवं संयुक्त अरब अमीरात का भी निर्यात ठप्प पड़ गया है। शीघ्र ही कनाडा में काबुली चना की बिजाई शुरू होने वाली है। इस वर्ष उत्पादन घटने की संभावना है।