वनस्पति तेल बाज़ार में बड़ा उलटफेर

29-Sep-2025 05:45 PM

वनस्पति तेल बाज़ार में बड़ा उलटफेर
★ सूत्रों से प्राप्त नकारी के अनुसार भारत ने हाल ही में चीन से लगभग 2 लाख टन सोयाबीन तेल की बुकिंग की है। यह दिलचस्प है क्योंकि चीन खुद भारत के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा वनस्पति तेल खरीदार है।
★ सूत्रों के अनुसार सोयाबीन तेल पाम ऑयल की तुलना में 50–60 डॉलर प्रति टन सस्ता पड़ रहा है, जिससे भारतीय खरीदारों का रुझान बढ़ रहा है।
★ अब स्थिति बिल्कुल उलट रही है – पहले तक भारत ज्यादातर इंडोनेशिया, मलेशिया, अर्जेंटीना और ब्राज़ील जैसे पारंपरिक सप्लायरों पर निर्भर था, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है।
★ भारत लैटिन अमेरिकी कंपनियों से पाम ऑयल, चीन व अमेरिका से सोयाबीन तेल और कनाडा से कैनोला तेल खरीद रहा है।
★ इससे वैश्विक वनस्पति तेल बाज़ार में एक तरह से “रिवर्स फ्लो” देखने को मिल रहा है और लंबे समय से दबदबा बनाए रखने वाले देशों की एकाधिकार टूटने लगी है।
★ भारत के इस कदम से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कई पारंपरिक सप्लायर अब भारतीय बाज़ार में बने रहने के लिए आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं।