ऊंचे भावों पर मांग घटने से पोस्ता नरम

24-Nov-2023 07:39 PM

नई दिल्ली । आज भी पोस्ता की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि सटोरियों द्वारा गत दिनों बाजार में अफवाह फैला दी थी कि अफगानिस्तान के रास्ते चोरी-छुपे आने वाले मालों पर सख्ती होने के कारण आवक नहीं हो रही है।

जिस कारण से चालू सप्ताह के दौरान पोस्ता की कीमतों में 50/70 रुपए की तेजी बना दी गई थी मगर बढ़े भावों पर मांग न होने के कारण विगत दो दिनों से कीमतों में गिरावट चल रही है।

नीमच में देसी मालों के भाव दो दिनों के दौरान 25/30 रुपए प्रति किलो घट गए है। जबकि कोलकाता एवं दिल्ली में भाव 10/15 रुपए प्रति किलो मंदे के साथ बोले गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। आपसी सट्टेबाजी से कीमतें बढ़ी थी वर्तमान में सर्दी का सीजन होने के कारण खपत में भी कमी आई है।