उड़द - मांग में सुधार होने से आयातित उड़द की कीमतों में बढ़त

09-May-2024 06:43 PM

चेन्नई । चेन्नई। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से आयातित उड़द की कीमतों में आज बढ़त देखी गयी।

आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में आज 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव  एफएक्यू 9000 रुपए व एसक्यू 9600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

इसी प्रकार मुंबई उड़द भी 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधरकर 9150 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। पोर्ट की तेजी के सपोर्ट व मांग सुधार होने से दिल्ली उड़द की कीमतों में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया

और इस सुधार एफएक्यू 9375 रुपए व एसक्यू 9900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लेकिन देसी उड़द में लिवाली शांत रही जिस कारण कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी  और भावो में स्थिरता बनी रही।

अप्रैल माह में 68000 मैट्रिक टन से अधिक अच्छी मात्रा में आयात हुआ जिससे पोर्ट पर उड़द की उपलब्धता बढ़ी। ग्रीष्मकालीन उड़द की आवक बढ़ने व उड़द दाल में ग्राहकी सुस्त बनी रहने फ़िलहाल उड़द की कीमतों में ज्यादा तेजी की संभावना नहीं।