उपलब्धता कमजोर बनी रहने से मटर में बिकवाल कमजोर
30-Nov-2023 07:10 PM
नई दिल्ली । बिकवाली कमजोर रहने व लिवाली बढ़ने से मटर की कीमतों में सुधार देखा गया। उत्पादक मंडियों में मटर की उपलब्धता कमजोर बनी रहने से मजबूत मांग के चलते मटर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा।
मांग मजबूत रहने से कानपुर में मटर की कीमतों में 50 रुपए की तेजी देखी गयी। इस तेजी के साथ भाव 6500/6600 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में 50 रुपए की तेजी देखी गयी।
इस तेजी के साथ भाव मिल क्वालिटी 5800/5900 पॉलिश 6000/6300 रुपए प्रति क्विंटल रहा। और मऊरानीपुर में भी 100 रुपये की तेजी देखी गयी। इस तेजी के साथ भाव 6000/6200 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
