धनिया में मंदे की संभावना नहीं
22-Dec-2023 07:33 PM
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि धनिया की वर्तमान कीमतों में मंदे की संभावना नहीं है। क्योंकि उत्पादक केन्द्रों पर इस वर्ष धनिया की बिजाई का क्षेत्रफल गत वर्ष की तुलना में कम रहा है।
वर्तमान में हाजिर बाजारों में मांग कम है। लेकिन जल्द ही मांग निकलने की संभावना है। जिस कारण से धनिया के भाव सुधरने के आसार हैं।
आज उत्पादक केन्द्रों की मंडियों सहित खपत केन्द्रों पर भी धनिया के भाव अपने पूर्व स्तर पर बोले गए। वायदा बाजार में जनवरी का धनिया 100 रुपए एवं अप्रैल का 58 रुपए तेजी के साथ बोला गया है।
सूत्रों का कहना है कि आने वाली धनिया की फसल गत वर्ष की तुलना में 60/70 प्रतिशत ही आएगी। जिस कारण से वर्ष 2024 से धनिया के दाम तेज रहने की संभावना है।
