धनिया में अधिक मंदा नहीं

23-Nov-2023 06:41 PM

नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि धनिया की वर्तमान कीमतों में अधिक मंदे की संभावना नहीं है। हालांकि आज वायदा में धनिया दिसम्बर का भाव 204 रुपए एवं जनवरी वायदा 196 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है लेकिन हाजिर बाजारों में भाव अपने पूर्व स्तर पर बोले गए।

उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के दौरान उत्पादक केन्द्रों पर धनिया की बिजाई गत वर्ष की तुलना में कम होने के कारण व्यापारिक मनोवृत्ति बाजार में तेजी की बन गई है।

जिस कारण से आगामी दिनों में धनिया के भाव मजबूत रहने के अनुमान है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष देश में रिकॉर्ड उत्पादन होने के कारण पूरे वर्ष धनिया के भाव मंदे रहे। जिस कारण से बिजाई के क्षेत्रफल में गिरावट दर्ज की गई है।