धनिया कीमतों में तेजी रही
29-Nov-2023 07:15 PM
नई दिल्ली । आज धनिया की कीमतों में तेजी रही। उत्पादक केन्द्रों पर कमजोर बिजाई की रिपोर्ट मिलने के साथ ही वायदा एवं हाजिर में धनिया के भाव बढ़ने शुरू हो गए हैं।
वायदा में दिसंबर का धनिया 102 रुपए एवं जनवरी 154 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है। हाजिर बाजारों में भी धनिया की कीमतें मजबूत रही। गुजरात की मंडियों में धनिया के भाव 150/200 रुपए एवं मध्य प्रदेश की मंडियों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए राजस्थान एवं खपत केन्द्रों पर धनिया के दाम 100/200 रुपए तेज रहे।
सूत्रों का कहना है कि हाल ही में उत्पादक केन्द्रों पर धनिया का स्टॉक पर्याप्त है। लेकिन बिजाई घटने के कारण बाजार में सट्टेबाजी बढ़ रही है। जिस कारण अभी भाव बढ़ सकते हैं।
