दैनिक समीक्षा- तुवर
08-Sep-2023 01:58 PM
मांग सुस्त पड़ने से तुवर की कीमतों में नरमी
चेन्नई । बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी सुस्त पड़ने से तुवर की कीमतों में आज गिरावट का रुख रहा। तुवर दाल में मांग सुस्त पड़ने से तुवर में दाल मिलर्स की लिवाली शांत रही। सिमित मांग के चलते चेन्नई तुवर लेमन में आज 75/100 रुपए प्रति क्विंटल तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव लेमन 11325 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
लिवाली सुस्त बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर में आज कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव मलावी 9000 रुपए बड़ियारी 10300 रुपए व सूडान 11850 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। दाल मिलर्स की कमजोर मांग के चलते महाराष्ट्र तुवर में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव अकोला 12200/12250 रुपए 11500/12200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
इस प्रकार कर्नाटक की गुलबर्गा तुवर भी 100/200 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 12000/12800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग कमजोर बनी रहने से कटनी तुवर 150 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 12650/12700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
