दैनिक समीक्षा-मेथी
06-Nov-2023 08:10 PM
मेथी में गिरावट
नई दिल्ली । आज भी मेथी की कीमतों में गिरावट रही। सूत्रों का कहना है कि मेथी में निर्यात मांग का अभाव बना हुआ है। साथ ही लोकल मांग भी कमजोर बनी थी, हालांकि मध्य प्रदेश में मेथी की बिजाई कम रहने के अनुमान है लेकिन राजस्थान में बिजाई गत वर्ष की तुलना में अधिक होने के समाचार है।
बहरहाल गत दिनों के दौरान मेथी की कीमतों में 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। वर्तमान हालात को देखते हुए अभी हाल-फिलहाल तेजी की संभावना भी नहीं है। मसाला बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-अगस्त 2023 में मेथी का निर्यात 18391.34 टन का निर्यात किया गया था।
