दैनिक समीक्षा- मसूर

06-Sep-2023 01:46 PM

बिकवाली के दबाव से मसूर में गिरावट 
नयी दिल्ली। सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रत्येक शुक्रवार को पोर्टल पर मसूर का स्टॉक घोषित करने के लिए कहा गया। मसूर के अघोषित स्टॉक को जमाखोरी माना जाएगा। इस खबर के बाद से मसूर में बिकवाली बढ़ी।

बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से मसूर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में आज 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव 6725/6750 रुपए प्रति क्विंटल रहा गए।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश की कटनी मसूर में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव 6700/6725 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। आयातित मसूर में आज लिवाली व बिकवाली सुस्त रही।

लिवाली सुस्त बनी रहने से मुंबई मसूर की कीमतों में आज कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव मुंद्रा 6200 रुपए हजीरा 6300 रुपए व कंटेनर 6600/6650 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। कल मसूर बाजार में बिकवाली का दबाव देखा जा सकता है जिससे कीमतों में गिरावट देखी जा सकती है।