दैनिक समीक्षा- मखाना

06-Sep-2023 02:07 PM

मखाना की कीमतों में गिरावट       
नई दिल्ली । आज मखाना की कीमतों में गिरावट रही। हाजिर में कमजोर मांग एवं उत्पादक केन्द्रों के मंदे समाचार मिलने से आज दिल्ली बाजार में मखाना के भाव 15/20 रुपए प्रति किलो मंदे के साथ बोले गए है।

हालांकि इस वर्ष मखाना का उत्पादन कमजोर माना जा रहा है लेकिन गत दिनों आई तेजी के पश्चात हाजिर में मांग प्रभावित हुई है। मंडियों में नए मालों की आवक भी बढ़ रही। जिस कारण से अभी भाव दबे रहेंगे। लेकिन चालू माह के अंत में मांग निकलने पर भावों में तेजी की संभावना है।