दैनिक समीक्षा - लालमिर्च
08-Sep-2023 02:08 PM
मध्य प्रदेश में लालमिर्च उत्पादन नरम
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश में इस वर्ष किसानों द्वारा बिजाई कम क्षेत्रफल पर किए जाने के कारण लालमिर्च का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में 20/25 प्रतिशत कम होने के समाचार है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष राज्य में लालमिर्च का उत्पादन लगभग 42/45 लाख बोरी का रहा था। सूत्रों का कहना है कि बिजाई के पश्चात मौसम भी फसल के अनुकूल रहा है अभी तक फसल में वायदा लगने के कोई समाचार नहीं है। जिस कारण से क्वालिटी अच्छी आने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
