दैनिक समीक्षा- किशमिश
05-Oct-2023 12:22 PM
किशमिश में तेजी
नई दिल्ली । आज किशमिश की कीमतों में तेजी रही। उल्लेखनीय है कि त्यौहारी सीजन होने के कारण उत्पादक केन्द्रों की मंडियों सहित खपत सेंटरों पर भी अच्छी मांग बनी हुई है।
जिस कारण से अब तासगांव मंडी में किशमिश के भाव 10/15 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ 190/210 रुपए प्रति किलो पर बोले जाने लगे हैं। आवक भी बढ़कर 75/80 गाड़ी की हो गई है।
ग्राहकी बढ़ने एवं उत्पादक केन्द्रों के मजबूत समाचार मिलने से दिल्ली बाजार में भी किशमिश के भाव 10 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले गए। सूत्रों का कहना है कि दीपावली तक बाजार में मंदे की संभावना नहीं है।
