दिल्ली चना बाजार में मांग अच्छी, बिकवाली कमजोर

19-Aug-2026 01:27 PM

दिल्ली चना बाजार में आज मांग अच्छी बनी हुई है। बेस्ट सूखे माल में खरीदार सक्रिय नजर आ रहे हैं, जबकि बाजार में बिकवाली कमजोर बनी हुई है। राजस्थान लाइन के बेस्ट सूखे चना में ₹6,450 प्रति क्विंटल पर खरीदार मौजूद हैं,

वहीं एमपी लाइन के बेस्ट सूखे चना में ₹6,375 प्रति क्विंटल पर खरीददार बताए जा रहे हैं। मांग बेहतर रहने और बेस्ट क्वालिटी के सूखे माल की बिकवाली सीमित होने से बाजार में मजबूती का माहौल बना हुआ है।