तुवर - यहां से तुवर की कीमतों में बढ़त की उम्मीद

09-May-2024 07:05 PM

चेन्नई । कम भावो पर स्टाकिस्टों व आयातकों की बिकवाली रुकने व लिवाली कमजोर पड़ने से आयातित तुवर की कीमतों में आज तेजी का रुख रहा।

आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स सक्रियता बढ़ने से चेन्नई तुवर  लेमन की कीमतों में आज 125 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव लेमन रेडी 10850/10900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

तुवर दाल में उठाव कमजोर बना रहने से देसी तुवर में आज मिलर्स की लिवाली शांत रही। जिस कारण कीमतों में आज कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भावो में स्थिरता बनी रही।

आयातित तुवर की तेजी के सपोर्ट से देसी तुवर में पूछ परख बढ़ सकती है जिससे कल भाव तेजी के साथ खुल सकते है। देश में तुवर का स्टॉक कमजोर बना हुआ है। जिस कारण मांग व आपूर्ति में अंतर बढ़ सकता है और कीमतों में यहां से बढ़त देखी जा सकती है।