सोयाबीन में तेजी मंदी का रुख रहा
28-Dec-2023 08:00 PM
★ लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से सोयाबीन की कीमतों में आज तेजी-मंदी का रुख रहा।
★ मध्य प्रदेश की मंडियों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गई। इस तेजी-मंदी के साथ भाव इंदौर मंडी में 4600/4800 रुपए, उज्जैन 4750/4850 रुपए, मनास 4750/4875, गंजबसौदा 4400/4750 नीमच 4400/4250, अशोक नगर 4650/4750, बीना 4400/4750 सिवानी 4300/4800 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
★ महाराष्ट्र के प्लांटों में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला कीर्ति प्लांट भाव 4980 रुपए प्रति क्विंटल, नांदेड 4850/4950 प्रति क्विंटल देखे गये।
