सोयाबीन आवक में बढ़ोत्तरी भावों में सुधार
29-Nov-2023 07:55 PM
★ मौसम खुलने पर उत्पादक क्षेत्रों की मंडियों में सोयाबीन की आवक बढ़ी।
★ बिकवाली कमजोर व् लिवाली बढ़ने से महाराष्ट्र की मंडियों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। इस तेजी के साथ भाव करंजा 4850/5050 रुपए, खमगांव 5000 रुपए, उदगीर 5040 रुपए, 5160/5170 रुपए, दर्यापुर 4900/5150 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
★ मंडियों में आवक का दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर होने से प्लांटों ने भाव घटाकर लिवाली की। इस गिरावट के साथ कीर्ति सोया प्लांट 20 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 5300 रुपए, नांदेड 25 रुपए घटकर 5175/5250 रुपए रहा गया।
★ इसी प्रकार मध्य प्रदेश की मंडियों में भी सोयाबीन की कीमतों में 20/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी। इस तेजी के साथ भाव इंदौर 4800/5100 रुपए, उज्जैन 5000/5150 रुपए, बीना 4700/5000 रुपए सिवनी 4450/5150 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
