सोया: सरकारी खरीद जारी

03-Jan-2025 10:38 AM

सोया: सरकारी खरीद जारी
★ 1 जनवरी तक 8.12 लाख टन सोया खरीद की गयी, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में कल खरीद का अंतिम दिन रहा।
★ कर्नाटक से 15,906 (1.1 लाख टन लक्ष्य) टन, मध्य प्रदेश से 3.8 लाख टन (13.68 लाख टन लक्ष्य) की गयी खरीद, महाराष्ट्र में खरीद 12.01.2025, तेलंगाना में 07.01.2025, राजस्थान में 15.01.2025, गुजरात में 09.02.2025 तक की जाएगी।
★ महाराष्ट्र में 14.13 लाख टन लक्ष्य में से 2.62 लाख टन सोया खरीदा गया।
★ अधिकतर राज्यों में खरीद या तो ख़त्म या अंतिम पढ़ाव में। जैसे कि आई ग्रेन इंडिया ने अपनी कई रिपोर्ट में कहा कि खरीद 8 लाख टन पहुंच सकती है, आकड़े भी उसी प्रकार आ रहे हैं। मंडियों में भाव MSP से नीचे।
★ किसानों को समर्थन देने के लिए आयात शुल्क बढ़ाया गया।
★ जो खाद्य तेल पिछले कई महीनों से बड़ी मात्रा में आयात हो रहे थे ने बाजारों को बढ़ाया।
★ सोया प्लांट की डिमांड कमजोर कई प्लांट बंद होने की कगार पर। जिसका कारण कई खाद्य तेलों का आयात होना है।
★ मक्का से एथनोल उत्पादन बढ़ने से DDGS का इस्तमाल बढ़ा, सस्ता चारा होने के कारण इस चारे ने ही सोयामील को चारा बना लिया यानी DDGS सोयामील व सरसों खल को खाता जा रहा है।
★ घरेलू बाजारों में तेल मिलों की खपत घटने का कारण भी क्रशिंग पर पड़ा असर।
★ DDGS तेल मिलों के लिए भस्मासुर बनके आया।
★ केवल सोया ही नहीं सरसों की कीमतें भी MSP से नीचे, सरसों का एरिया पिछले 4 साल के निम्न स्तर पर आया, बिजाई समाप्ति की ओर।
★ बिजाई घटने के कारण नेशन ऑइल मिशन पर भी पड़ेगा असर।
★ सरसों की भारी मात्रा में बिक्री कर बाजारों की उपलब्धता बढ़ाई गयी, ठीक उसी तरह सोया की बिक्री भी की जाएगी जिससे कीमतों का बढ़ पाना मुश्किल लग रहा है।
★ सरकार को रिफाइंड व क्रूड तेलों के बीच अंतर और बढ़ाना चाहिए ताकि घरेलू मिलें क्रूड तेल आयात कर उससे रिफाइंड बनाएं। फ़िलहाल कीमतों में राहत की उम्मीद कम।
★ आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद नेपाल व बांग्लादेश से भारत में बड़ी मात्रा में रिफाइंड तेलों का आयात भी हो रहा है जो उद्योग के लिए भविष्य में और ख़तरा बढ़ा सकता है। कुल मिलाकर खाद्य तेल तिलहन में तेजी का कारोबार न करें।
★ सरसों की क्रशिंग जो मार्च में 13 लाख टन थी लगातार घटती गयी और दिसंबर में घटकर 6 लाख टन आई।