सोया क्रशिंग में लगातार देखी गयी गिरावट: सोपा

14-Jan-2025 08:33 AM

सोया क्रशिंग में लगातार देखी गयी गिरावट: सोपा
★ सोपा के अनुसार दिसंबर तक सोया क्रशिंग 30.5 लाख टन पहुंची, गत वर्ष से 14% कम।
★ गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 35.5 लाख टन क्रशिंग की गयी थी।
★ सोयामील की मामूली डिमांड निकली, दिसंबर तक 27.7 लाख टन सोयामील हुआ निर्यात।
★ अकेले दिसंबर में निर्यात 2.74 लाख टन से मामूली बढ़कर 2.77 लाख टन पहुंचा।
★ कुछ यूरोपियन यूनियन देशों से सोयामील की डिमांड निकली, घटे भावों पर हुए सौदे।
★ दिसंबर के अंत तक 46 लाख टन सोया आवक दर्ज की गयी जो गत वर्ष (52 लाख टन) से 11% कम।
★ कम आवक होने व क्रशिंग कम होने से अक्टूबर से दिसंबर तक 24 लाख टन रहा, जो गत वर्ष 28 लाख टन था।
★ घरेलू खपत 2..1 लाख टन से मामूली बढ़कर 2.5 लाख टन पहुंची। फीड में खपत घटी।
★ सरकारी एजेंसी द्वारा 8.84 लाख टन सोया की खरीद की गयी जिसमें से मध्य प्रदेश से 3.88, महाराष्ट्र से 3.1, तेलंगाना से 0.83, राजस्थान से 0.51, गुजरात से 0.32, कर्नाटक से 0.18 लाख टन की गयी। कुल खरीद लक्ष्य इस वर्ष 33.85 लाख टन का है।