सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार

14-Jan-2025 08:28 AM

सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार
★ अमरीका से 9 जनवरी वाले सप्ताह में 13.5 लाख टन सोया की निर्यात इंस्पेक्शन की गयी, गत वर्ष से 4.2% अधिक।
★ चीन ने सबसे अधिक 4.2 लाख टन, बांग्लादेश ने 1.8 लाख टन, इंडोनेशिया ने 0.77 लाख टन, इटली ने 0.71 लाख टन, टर्की ने 0.70 लाख टन आयात किया।
★ चालू सीजन में अभी तक सोया निर्यात 313 लाख टन पहुंचा, गत वर्ष से 22% अधिक।
★ USDA के अनुसार इस सप्ताह चीन के एक निजी निर्यातक के साथ करीब 2 लाख टन सोया निर्यात सौदे किये।
★ ब्राजील में सोया कटाई शुरू, उत्पादन 1720 लाख टन पहुंचने का अनुमान, अक्टूबर के दौरान चीन ने 80 लाख टन सोया आयात किया गत वर्ष से मामूली कम।
★ कुल आयात 1050.3 लाख टन पहुंचा, गत वर्ष से 6.5% अधिक।
~~~~~~~~~~
घरेलू तेल तिलहन बाजार
★ घरेलू तेल तिलहन बाजार में मंदी का माहौल।
★ सोया के भाव MSP से नीचे तथा सरसों के मामूली अधिक।
★ मूंगफली व सूरजमुखी के भाव भी MSP से नीचे चल रहे हैं।
★ भविष्य में तेल तिलहन की कीमतों में तेजी की उम्मीद कम।