सौंठ - तेजी की संभावना नहीं
08-May-2024 08:01 PM
नई दिल्ली । जानकार सूत्रों का कहना है कि चालू सीजन के दौरान सौंठ की कीमतों में अच्छी तेजी बनी रहने के कारण प्रमुख उत्पादक राज्य कर्नाटक में अदरक की बिजाई दोगुणा अधिक होने के समाचार मिल रहे हैं।
जबकि केरल में बिजाई का कार्य चालू माह के दौरान होगा। केरल में भी इस वर्ष बिजाई अधिक होने की संभावना है। वर्तमान में उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर सौंठ का भाव 400/425 रुपए प्रति किलो चल रहा है
जबकि गत वर्ष इसी समयावधि में भाव 260/290 रुपए चल रहा था। अधिक बिजाई एवं वर्तमान में गर्मी का सीजन होने के कारण हाल-फिलहाल सौंठ की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।
