सुस्त मांग के चलते मटर की कीमतों में गिरावट
21-Apr-2024 07:41 PM
कानपुर। घरेलु व आयातित माल की उपलब्धत बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। भारत द्वारा मटर आयात अवधि बढ़ाये जाने से कनाडा में मटर के भाव बढ़े। पीली मटर का बाजार मजबूत बना हुआ है। इसके इसके हाजिर स्टॉक वाले माल का दाम 13 डॉलर प्रति बुशेल और कहीं-कहीं इससे भी ऊंचा चल रहा है जबकि अगली नई फसल का मूल्य 10.00-10.50 डॉलर प्रति बुशेल बताया जा रहा है। मापले मटर का मौजूदा स्टॉक का दाम 25-26 डॉलर प्रति बुशेल तथा अगली फसल का भाव 19-20 डॉलर प्रति बुशेल चल रहा है। आपूर्ति का ऑफ सीजन होने से सभी किस्मों एवं श्रेणियों की मटर की सीमित आवक हो रही है जिससे कीमतों में कुछ और मजबूती आने की संभावना है लेकिन रूस की मटर कनाडाई मटर की कीमतों में तेजी को नियंत्रित कर सकती है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू के दौरान मुंबई मटर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में रसिया 4175/4200 रुपए व कनाडा 4275/4300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। प्रकार कोलकाता पोर्ट पर भी इस साप्ताह मटर के भाव 25 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 4425 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग सुस्त पड़ने से इस सप्ताह कानपुर मटर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 4400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 3800/4200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ग्राहकी कमजोर पड़ने से इस साप्ताह महोबा मटर में 100 रुपए व जालौन मटर में 300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में महोबा 4000/4200 रुपए व जालौन 4051 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार उरई मटर भी इस साप्ताह 80 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 3900/4120 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मटर दाल
मांग सामान्य बनी रहने से चालु साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कानपुर 4800/4900 रुपए व इंदौर 5125/5250 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
