सरसों - रेपसीड की कम पैदावार के कारण तिलहनों के वैश्विक उत्पादन अनुमान में कटौती
13-Jun-2024 03:31 PM
शिकागो । वर्ष 2024-25 सीजन के लिए अमरीकी सोयाबीन की यह विशेषता बताई जा रही है कि इसके आरंभिक एवं अंतिम स्टॉक में बढ़ोत्तरी होगी क्योंकि घरेलू प्रभाग में इसकी क्रशिंग में 10 रुपए प्रतिशत की गिरावट आ सकती है और कीमतों में भी ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।
तिलहनों के वैश्विक उत्पादन अनुमान में कुछ कटौती की गई है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय संघ में रेपसीड की पैदावार घटने की संभावना है।
अमरीका में बकाया स्टॉक ऊंचा रहने के बावजूद सोयाबीन का वैश्विक बकाया स्टॉक कम रहने का अनुमान लगाया है क्योंकि ब्राजील तथा पराग्वे में उत्पादन कम हुआ है जबकि वहां से सोयाबीन के निर्यात में बढ़ोत्तरी होने के संकेत मिल रहे हैं।
अमरीका में 2022-24 सीजन के दौरान सोयाबीन की क्रशिंग में एक करोड़ बुशेल की कमी आने से 2024-25 सीजन के आरंभ में बकाया स्टॉक बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। सोयामील से घरेलू उपयोग में कमी आने से सोयाबीन की क्रशिंग घटने की संभावना है।
2024-25 सीजन के लिए सोयाबीन का औसत वैश्विक बाजार भाव 11.20 डॉलर प्रति बुशेल के स्तर पर बरकरार रहने की संभावना है।
इसी तरह सोयाबीन मील (डीओसी) का दाम 330 डॉलर प्रति शार्ट टन तथा सोया तेल का मूल्य 42 सेंट प्रति पौंड रहने की संभावना है जो पिछले माह लगाए गए अनुमान के बराबर ही है।
अमरीकी कृषि विभाग (उस्डा) ने अपनी नवीनतम मासिक (जून) रिपोर्ट में 2024-25 सीजन के दौरान तिलहनों का कुल वैश्विक उत्पादन 68.58 करोड़ टन रहने की संभावना व्यक्त की है जो मई रिपोर्ट के अनुमान से 13 लाख टन कम है।
ऑस्ट्रेलिया में बिजाई क्षेत्र तथा फ़्रांस में उपज दर घटने से रेपसीड की पैदावार में गिरावट आने की संभावना है। सोयाबीन के आरंभिक एवं अंतिम वैश्विक लगाया स्टॉक में कमी आने का अनुमान लगाया गया है।
ब्राजील में 2023-24 सीजन के लिए सोयाबीन का उत्पादन अनुमान 10 लाख टन घटाकर 1530 लाख टन नियत किया गया है जबकि उसके पड़ोसी देश - पराग्वे से सोयाबीन के निर्यात का अनुमान बढ़ा दिया गया है।
सोयाबीन का वैश्विक बकाया स्टॉक 12.79 करोड़ टन रहने की संभावना व्यक्त की गई है जो पिछले माह के अनुमान से 6 लाख टन कम है।
