सरसों - में तेजी का रुख
27-May-2024 07:49 PM
नई दिल्ली । आवक कमजोर होने व तेल मिलों की डिमांड निकलने से सरसों में तेजी का रुख। दिल्ली लॉरेंस रोड पर आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली।
इस तेजी के साथ भाव 6050 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। राजस्थान की जयपुर मंडी में आज 25 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया। इस सुधार के साथ भाव 6125 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। वहीँ पर भरतपुर मंडी में 140/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली।
इसके साथ भाव 5800 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिले। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़त देखने को मिली।
इसके बढ़त साथ सलौनी शमशाबाद भाव 6600 रुपए, दिग्नेर भाव 6600 रुपए, अलवर भाव 6500 रुपए कोटा भाव 6550 रुपए, मुरैना भाव 6625 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में आज का भाव 5550/5600 रुपये प्रति क्विंटल पर देखने को मिले। सरसों के भावों में और तेजी की उम्मीद।
