सरसों में सुधार

27-Nov-2023 07:32 PM

★ आवक कमजोर होने से व तेल मिलों की डिमांड निकलने से तेल के भावों में सुधार दर्ज।    
★ दिल्ली लारेंस रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल पर समान बने रहे।    
★ राजस्थान की जयपुर मंडी में 25 रुपए की तेजी देखने को मिली। इस तेजी के साथ जयपुर भाव 5725 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिले। वहीँ पर भरतपुर मंडी में आज 6 रुपए का सुधार देखने को मिला। भाव 5581 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।      
★ उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में आज 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस बढ़ोत्तरी के साथ सलौनी शमशाबाद भाव 6400 रुपए, दिग्नेर भाव 6400 रुपए, अलवर भाव 6350 रुपए, कोटा भाव 6350 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। 
★ हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज 750 रुपए का सुधार दर्ज किया गया। इसके साथ भाव 5475 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।           ★ मध्य  प्रदेश की मुरैना मंडी आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। भाव 5250/5350 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे।