सरसों के भावों में सुस्ती रही

28-Dec-2023 07:45 PM

★ मांग कमजोर होने से सरसों के भावों में सुस्ती।  
★ दिल्ली लारेंस रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 5350 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।   
★ राजस्थान के जयपुर मंडी में आज 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ 56 रुपए प्रति किवंटल पर देखने को मिली। वही पर भरतपुर मंडी में 19 रुपए का मंदा देखने को मिला। इसके साथ भाव 5362 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।      
★ उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों ने आज 50 रुपए घटाकर भाव खोले। इसके साथ सलौनी शमशाबाद भाव 6125 रुपए दिग्नेर भाव 6125 रुपए अलवर भाव 6025 रुपए, कोटा भाव 5975 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।      
★ हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। भाव 5400 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। देश की उत्पादक मंडी में आज सरसों की आवक 3 लाख बोरी हुए। जोकि गत दिन के बराबर देखने को मिले।