सरसों के भावों में गिरावट रही

07-Dec-2023 07:53 PM

★ तेल मिलों की मांग कमजोर होने से सरसों के भावों में गिरावट।  
★ राजस्थान की जयपुर मंडी में आज 50 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ भाव 5800 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये। वहीँ पर भरतपुर मंडी में भी 44 रुपए का मंदा देखने को मिला। इसके साथ भाव 5503 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिली।   
★ उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में आज 25 रुपए घटा कर भाव खोले। इन घटे भाव शमशाबाद 6325 रुपए दिग्नेर भाव 6325 रुपए, अलवर भाव 6275 रुपए, कोटा भाव 6250 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।       
★ मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में 50 रुपए का मंदा देखने को मिला। इस मंदे के साथ भाव 5200/5250 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिली।        
★ हरियाणा की बरवाला व हिसार दोनों मंडियों में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ बरवाला भाव 5250/5300 रुपए व हिसार भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।