सरसों के भावों में बढ़ोत्तरी
30-Nov-2023 07:35 PM
★ तेल मिलों की डिमांड निकलने से सरसों के भावों में सुधार।
★ दिल्ली लारेंस रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 5600 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिरता बनी हुई है।
★ राजस्थान की जयपुर मंडी में 25 रुपए का मंदा देखने को मिला। इस मंदे के साथ भाव 5950 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये। जबकि भरतपुर मंडी में 5 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखने को मिला। इस सुधार के साथ भाव 5626 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।
★ उत्तर प्रदेश की सलौनी सरसों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस बढ़ोत्तरी के साथ भाव सलौनी शमशाबाद 6450 रुपए, दिग्नेर 6450 रुपए, अलवर भाव 6450 रुपए, कोटा भाव 6400 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।
★ हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज कोई तेजी-मंदी नहीं देखने को मिली। इसके साथ भाव 5525 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे।
★ मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में आज 50 रुपए का सुधार देखने की मिला। इस सुधार के साथ भाव 5300/5400 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। ★ सरसों के भावों में आगे तेजी कि संभावना कम।
