सरसों बाजारों में स्थिरता का माहौल

10-Jan-2025 09:10 AM

सरसों बाजारों में स्थिरता का माहौल
★ दिल्ली सरसों 42% कन्डीशन जो इस महीने 6350 के निम्न स्तर पर थी, चालू सप्ताह में 8 जनवरी को बढ़कर 6450 व 9 जनवरी को 6400 रुपए प्रति क्विंटल पर हुई बंद। जयपुर सरसों 6425 के निम्न स्तर से उठकर 6500 रुपए प्रति क्विंटल पर आई।
★ भरतपुर सरसों जो गत सप्ताह 6056 के निम्न स्तर पर थी चालू सप्ताह में मंगलवार को 6165 रुपए पर आई परन्तु 9 जनवरी को घटकर 6135 पर बंद हुई।
★ नैफेड द्वारा बड़ी मात्रा में हो रही है सरसो बिक्री, क्रशिंग डिमांड भी कमजोर।
★ सीजन भर कीमतें कमजोर होने से किसानों का रुझान सरसों की ओर घटा।
★ इस वर्ष उत्पादन में गिरावट आने की प्रबल सम्भावना परन्तु इससे कीमतों पर अधिक असर नहीं पड़ेगा जब तक क्रशिंग डिमांड नहीं निकलती। साथ ही DDGS के कारण खल का इस्तमाल भी घट रहा है।
★ सभी तेल-तिलहनों की कीमतों में देखी जा रही है गिरावट।
★ जब तक सरकार रिफाइंड व क्रूड तेल के आयात अंतर नहीं बढ़ाती तब तक बाजार में विशेष तेजी की सम्भावना नहीं।