सरसों - आवक कमजोर होने से सरसों में तेजी का रुख
10-May-2024 07:02 PM
नई दिल्ली । मंडियों में आवक कमजोर होने से सरसों में तेजी का रुख। दिल्ली लॉरेंस रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 5350 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
राजस्थान की जयपुर मंडी में आज 50 रुपए कि बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इस बढ़ोत्तरी के साथ भाव 5500 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। जबकि भरतपुर में 40 रुपए की तेजी देखने को मिली।
इस तेजी के साथ भाव 5200 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिले। उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट सरसों में आज 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
इस बढ़ोत्तरी के साथ शमशाबाद भाव 6050 रुपए, दिग्नेर भाव 6050 रुपए, अलवर भाव 5975 रुपए, कोटा भाव 5985 रुपए, मुरैना भाव 6030 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये।
हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में आज 25 रुपए की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इस बढ़ोत्तरी के साथ भाव 5350 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। मध्य प्रदेश की मुरैना व ग्वालियर दोनों मंडी में आज कोई उठा पटक नहीं देखने को नहीं मिली।
इसके साथ मुरैना भाव 5100 रूपये, ग्वालियर भाव 5100/5200 रुपए प्रति क्विंटल पर समान बने रहे। देश की उत्पादक मंडियों में आज आवक 4 लाख 25 हजार बोरी हुई। जोकि गत दिन से 1 लाख बोरी कम है।
