साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
27-Jan-2025 08:15 PM
लिवाली बढ़ने से उड़द की कीमतों में बढ़त
चेन्नई। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व स्टाकिस्टों की सक्रियता बढ़ने से गत साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में तेजी का रुख रहा। उत्पादक मंडियों में उड़द की आवक इस समय काफी कम हो चुकी है और अगले एक दो महीनों तक नई फसल की संभावना नहीं है। इससे बाजार में उड़द की आपूर्ति घट रही है। मांग व आपूर्ति में अंतर बढ़ने से उड़द की बढ़ती की कीमतों को समर्थन मिल सकता है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व चौतरफा मजबूत मांग के चलते चेन्नई उड़द की कीमतों में गत साप्ताह 150/175 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7300 रुपए एसक्यू 7950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कोलकाता उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव 7600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से गत साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 25 डॉलर और एसक्यू में 20 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 810 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 905 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन और दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से गत साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी। और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7725 रुपए और एसक्यू 8400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मध्य प्रदेश
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश में उड़द की कीमतों में ज़्यादा हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर में 5500/7300 रुपए, जबलपुर में 5000/7800 रुपए, ,दमोह में 5400/7700 रुपए और इंदौर में 7500/8200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी। और इस तेजी मंदी के साथ के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 7850 रुपए, लातूर में 5000/7800 रुपए, सोलापुर में 6100/8300 रुपएअ व अहमदनगर 500/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में गत साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज देखा गया और इस सुधार के साथ भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7850 रुपए व विजयवाड़ा में 7850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
उड़द दाल
उठाव न होने के कारण गत साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहंत में दिल्ली 10200/11350 रुपए, भाटापारा में 10100/10200 रुपए, जलगांव में 10300 रुपए, मेरठ में 8800/9300 रुपए और इंदौर में 11300/12300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
