साप्ताहिक समीक्षा-धान-चावल

13-Jan-2025 11:18 AM

मिलर्स-प्रोसेसर्स की कमजोर मांग से धान का भाव नरम  

नई दिल्ली । मंडियों में अच्छी आवक के बीच मिलर्स-प्रोसेसर्स की मांग कमजोर रहने से 4-10 जनवरी वाले सप्ताह के दौरान धान और बासमती की कीमतों पर दबाव देखा गया। 
दिल्ली 
दिल्ली की नरेला मंडी में 10-20 हजार बोरी धान की दैनिक आवक हुई मगर सीमित कारोबार के कारण 1509 हैण्ड का भाव 350 रुपए लुढ़ककर 2650 रुपए प्रति क्विंटल तथा 1718 का दाम 255 रुपए घटकर 2971 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। छत्तीसगढ़ की भाटापाड़ा मंडी में श्रीराम धान का मूल्य 100 रुपए नरम पड़कर 3100/3200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। राजिम मंडी में कुछ सुधार दर्ज किया गया। 
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश  के एटा में 1847 धान की कीमत 200 रुपए टूट गई और 1718 का दाम भी 100 रुपए नरम रहा। वहां 6 से 10 हजार बोरी के बीच धान की आवक हुई। मैनपुरी में 10-20 हजार बोरी की दैनिक आवक होने तथा मांग सीमित रहने से धान के दाम में 100-20 रुपए की नरमी रही जबकि जहांगीराबाद में 10-15 हजार बोरी की आपूर्ति के बीच कीमतों में 100 रुपए की गिरावट देखी गई। शाहजहांपुर, खैर तथा अलीगढ़ में भी धान का भाव नरम रहा। दरअसल पिछले दिनों की तेजी से प्रोत्साहित होकर किसानों ने बिक्री का दबाव बढ़ा दिया। 
हरियाणा 
हरियाणा की टोहाना मंडी में पिछले दो दिनों से 30-30 हजार बोरी धान की आपूर्ति हो रही है। राजस्थान के कोटा में 70-80 हजार बोरी तथा बूंदी में 30-40 हजार बोरी धान की औसत दैनिक आवक होने की सूचना मिल रही है। 
चावल 
जहां तक चावल का सवाल है तो भाटापाड़ा में विष्णु भोग का दाम 200 रुपए बढ़कर 7800 रुपए प्रति क्विंटल हो गया मगर पंजाब के अमृतसर में 1121 स्टीम का भाव 250 रुपए घटकर 6600/6200 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। वहां 1718 सेला चावल का दाम भी 100 रुपए नरम रहा। निर्यातक फिलहाल सीमित मात्रा में चावल की खरीद कर रहे है।